परिचय
त्योहारी सीज़न के दौरान ऑनलाइन शॉपिंग, ट्रैवल बुकिंग और इवेंट्स की बढ़ती मांग का फायदा उठाकर साइबर अपराधी नए और अधिक धोखेबाज़ तरीकों का इस्तेमाल कर रहे हैं। इनमें सबसे आम और खतरनाक तरीका है फर्जी 5-स्टार रेटिंग रिव्यू फ्रॉड।
फाइव-स्टार रेटिंग रिव्यू फ्रॉड
मोडस ऑपरेंडी और सुरक्षा उपाय
मोडस ऑपरेंडी
1. फर्जी विक्रेता, अज्ञात ब्रांड
सस्ते उत्पाद, न वारंटी, न सपोर्ट।
2. फर्जी 5-स्टार रिव्यू की बाढ़
बॉट्स, पेड रिव्यूअर, कॉपी-पेस्ट तारीफ़ और एआई-जनरेटेड इमेज के ज़रिये झूठा भरोसा।
3. रिव्यू हाईजैकिंग
पुराने असली रिव्यू के साथ हजारों पॉज़िटिव जोड़कर विश्वसनीयता दिखाना।
4. भ्रामक फोटो और दावे
चोरी की गई तस्वीरें, बढ़ा-चढ़ाकर बताए गए स्पेसिफिकेशन और नकली सुरक्षा प्रमाणपत्र। डिलीवरी में घटिया या असुरक्षित उत्पाद।
5. बिक्री के बाद सपोर्ट का अभाव
विक्रेता गायब, वारंटी से इनकार, बहुत छोटी रिटर्न विंडो।
7. सुरक्षा जोखिम
घटिया इलेक्ट्रॉनिक्स आग, झटका या चोट का कारण बन सकते हैं—खराब वायरिंग और शून्य अनुपालन।
सुरक्षा उपाय
1. रेटिंग पर आँख मूंदकर भरोसा न करें
रिव्यू की तारीख, भाषा और “वेरिफाइड परचेज” टैग जांचें।
2. विक्रेता प्रोफ़ाइल की जाँच करें
रेटिंग, इतिहास और सक्रियता देखें; नए या बिना इतिहास वाले विक्रेताओं से बचें।
3. नकारात्मक रिव्यू पहले पढ़ें
1–2 स्टार रिव्यू और वास्तविक फोटो अक्सर सच्चाई बताते हैं।
4. ब्रांड की पुष्टि करें
ऑफ़िशियल वेबसाइट, कस्टमर सपोर्ट और सोशल मीडिया उपस्थिति देखें।
5. कीमतों की तुलना करें
बहुत ज़्यादा सस्ता ऑफर अक्सर धोखे का संकेत होता है।
6. इलेक्ट्रॉनिक्स में भरोसेमंद ब्रांड चुनें
एयर फ्रायर, हीटर, चार्जर, पावर बैंक जैसे उत्पादों के लिए विशेष सावधानी रखें।
7. संदिग्ध लिस्टिंग की रिपोर्ट करें
फर्जी रिव्यू, असुरक्षित उत्पाद और धोखेबाज़ विक्रेताओं को प्लेटफ़ॉर्म व साइबरक्राइम पोर्टल पर रिपोर्ट करें।
याद रखें
धोखेबाज़ हमारी 5-स्टार रेटिंग पर भरोसे का फायदा उठाते हैं।
एक पल की जाँच आपको महंगे और खतरनाक नुकसान से बचा सकती है।
Join Our Group
Like on Facebook
Follow on Twitter
Follow on Instagram
Subscribe On YT
Join Our Channel