भारत में बढ़ते स्पैम और फ्रॉड कॉल्स के दौर में केवल तकनीक ही नहीं, बल्कि नागरिक जागरूकता भी सबसे बड़ा सुरक्षा कवच है। सरकार, दूरसंचार कंपनियाँ, बैंक और साइबर सुरक्षा एजेंसियाँ मिलकर लगातार ऐसे सिस्टम विकसित कर रही हैं जो धोखाधड़ी रोकने में मदद करें। लेकिन अंतिम सुरक्षा आपकी सतर्कता पर निर्भर करती है।
भारत की बढ़ती स्पैम चुनौती
भारत अब विश्व स्तर पर 5वाँ सबसे अधिक स्पैम प्रभावित देश है, जहाँ बिक्री और टेलीमार्केटिंग कॉल्स अवांछित संचार का 36% हिस्सा बनाती हैं। इस खतरे से निपटने के लिए बहु स्तरीय रणनीति आवश्यक है — नियामक प्रवर्तन, दूरसंचार तकनीक, वित्तीय निगरानी और नागरिक जागरूकता।
Truecaller रिपोर्ट : प्रमुख तथ्य
TRAI की स्पैम विरोधी व्यवस्थाएँ
1. TCCCPR, 2018
टेलीमार्केटर्स का अनिवार्य पंजीकरण; उपभोक्ताओं के लिए DND सुविधा; शिकायत निवारण।
2. ब्लॉकचेन आधारित DLT प्रणाली
अक्टूबर 2024 से सभी टेलीमार्केटिंग कॉल्स (140xx श्रृंखला) DLT प्लेटफ़ॉर्म से होकर गुजरती हैं।
3. कड़ा प्रवर्तन
800+ संस्थाएँ ब्लैकलिस्ट; 18 लाख नंबर डिस्कनेक्ट।
4. लिंक श्वेतसूचीकरण
SMS में URLs/APKs पूर्व स्वीकृत होने चाहिए ताकि फ़िशिंग रोकी जा सके।
5. उपभोक्ता सुरक्षा उपकरण
TRAI DND ऐप और हेडर सूचना पोर्टल ब्लॉकिंग व सत्यापन हेतु उपलब्ध हैं।
DoT की स्पैम विरोधी व्यवस्थाएँ
1. बड़े पैमाने पर डिस्कनेक्शन
1 करोड़ से अधिक धोखाधड़ी वाले मोबाइल कनेक्शन समाप्त।
2. संचार साथी पोर्टल
नागरिक स्पैम रिपोर्ट कर सकते हैं, चोरी हुए फ़ोन ब्लॉक कर सकते हैं, और अपने ID से जुड़े SIM जाँच सकते हैं।
3. ब्लैकलिस्टिंग व प्रवर्तन
15 दिनों में 3.5 लाख स्पैम नंबर डिस्कनेक्ट; 50 संस्थाएँ ब्लैकलिस्ट।
4. TRAI के साथ संयुक्त कार्रवाई
बार-बार उल्लंघन पर ₹2–10 लाख तक का जुर्माना।
RBI का स्कैम कॉल ट्रैकिंग सिस्टम
1. Financial Fraud Risk Indicator (FFRI)
DoT के डिजिटल इंटेलिजेंस प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से संदिग्ध कॉल्स की रीयल टाइम निगरानी।
2. Mobile Number Revocation List (MNRL)
निष्क्रिय नंबरों के दुरुपयोग को रोकता है।
3. विशेष नंबर श्रृंखला
1600xx सेवा कॉल्स हेतु; 140xx प्रचार कॉल्स हेतु निर्धारित।
4. Consent Registration Framework (CRF)
बैंक को प्रमोशनल संदेश भेजने से पहले डिजिटल सहमति लेनी होगी; DLT आधारित पारदर्शिता सुनिश्चित।
दूरसंचार एवं तकनीकी समाधान
नागरिकों के लिए आवश्यक सुरक्षा कदम
Join Our Group
Like on Facebook
Follow on Twitter
Follow on Instagram
Subscribe On YT
Join Our Channel