On this page
नई दिल्ली, 19 जून (नवोदय टाइम्स) : साउथ वेस्ट जिले की साइबर सेल ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है, जो फेसबुक मैसेंजर पर लड़कियों व महिलाओं को अश्लील वीडियो और फोटो भेजकर उनसे दुर्व्यवहार करता था। अबतक वह 100 से अधिक लड़कियों को अश्लील संदेश और वीडियो क्लिप भेज चुका है। उसके पास से फेसुबक का फर्जी आईडी और मोबाइल सिम कार्ड और मोबाइल बरामद हुआ है। गिरफ्तार युवक की पहचान दशरथपुरी निवासी 22 वर्षीय विकास कुमार के रूप में हुई है।
Share this article
Key Takeaways
Sources & References
Was this helpful?
Thanks for your feedback















