डॉक्टर्स और प्रोफेशनल्स बन रहे हैं इन्वेस्टमेंट फ्रॉड का आसान शिकार: सतर्कता ही सबसे बड़ी सुरक्षा

Helpline

1930 1512 1064 1291 1095, 25844444 1094, 23241210 1093 1091 112 (24X7) (Toll Free) 14547 (Toll Free)

डॉक्टर्स और प्रोफेशनल्स बन रहे हैं इन्वेस्टमेंट फ्रॉड का आसान शिकार: सतर्कता ही सबसे बड़ी सुरक्षा

हमारी आज का साइबर सुरक्षा विचार श्रृंखला में पहले भी चेतावनी दी गई थी कि डॉक्टर्स और प्रोफेशनल्स इन्वेस्टमेंट फ्रॉड के लिए आसान शिकार हैं। दुर्भाग्य से यह खतरा अभी भी जारी है और सबसे अजीब बात यह है कि भारी आर्थिक नुकसान के बावजूद वे रिपोर्ट करने से हिचकते हैं।

भारत में डॉक्टरों सहित कई पेशेवर फर्जी इन्वेस्टमेंट स्कीम्स का शिकार हो चुके हैं। जैसे-जैसे ये धोखाधड़ी बढ़ रही है, ज़रूरी है कि किसी भी निवेश अवसर को पैसे लगाने से पहले पूरी तरह सत्यापित किया जाए और संदिग्ध गतिविधि को तुरंत National Cybercrime Reporting Portal पर रिपोर्ट किया जाए।

“High Returns = High Risk. निवेश से पहले सत्यापन करें।”

राष्ट्रीय परिदृश्य

  • तेलंगाना: 735 डॉक्टर, ₹30 करोड़ नुकसान (सितंबर 2024–जून 2026)
  • दिल्ली, हिमाचल, महाराष्ट्र: व्यक्तिगत मामलों में ₹20 लाख से ₹3 करोड़ तक की ठगी
  • अनुमानित राष्ट्रीय नुकसान: सैकड़ों डॉक्टर शिकार, कुल ठगी ₹100–150 करोड़ से अधिक

डॉक्टर और प्रोफेशनल्स क्यों निशाने पर?

  • व्यस्त पेशेवर जीवन → जल्दबाज़ी में निवेश निर्णय
  • सोशल मीडिया पर आसानी से उपलब्ध जानकारी
  • सुरक्षित और तेज़ रिटर्न की चाहत
  • प्रोफेशनल नेटवर्क के नाम पर विश्वास का दुरुपयोग

जोखिम और सावधानियाँ

  • केवल SEBI-रजिस्टर्ड प्लेटफॉर्म का उपयोग करें
  • “एक्सपर्ट ट्रेडर्स” वाले सोशल मीडिया ग्रुप्स से बचें
  • किसी भी अनजान कॉल पर ऐप इंस्टॉल न करें
  • संदिग्ध निवेश प्रस्ताव तुरंत 1930 हेल्पलाइन या cybercrime.gov.in पर रिपोर्ट करें

वास्तविक उपाय
1. सिस्टम और रेगुलेटरी कदम

  • SEBI/RBI द्वारा वित्तीय ऐप्स का सत्यापन और “Trusted Registry”
  • बैंकों में AI आधारित ट्रांज़ैक्शन अलर्ट
  • टेलीकॉम कंपनियों द्वारा फर्जी WhatsApp बिज़नेस नंबरों पर रोक

2. नागरिक जागरूकता

  • RWAs, बैंकों और अस्पतालों में साइबर सुरक्षा अभियान
  • सरल चेकलिस्ट:

अनचाहे निवेश ऑफर पर भरोसा न करें
SEBI/RBI पोर्टल पर कंपनी सत्यापित करें
अज्ञात लिंक से ऐप डाउनलोड न करें

  • 1930 हेल्पलाइन और cybercrime.gov.in का प्रचार

3. तकनीकी सुरक्षा

  • संदिग्ध डोमेन पर ब्राउज़र चेतावनी
  • फर्जी खातों का त्वरित निष्कासन
  • वरिष्ठ नागरिकों के लिए डिजिटल लिटरेसी ऐप्स

4. परिवार और समुदाय की भूमिका

  • बुजुर्ग रिश्तेदारों के बड़े लेन-देन पर निगरानी
  • RWAs में “Cyber Safety Circles”
  • बैंक स्टाफ द्वारा सतर्कता

5. कानून प्रवर्तन और सहयोग

  • वरिष्ठ नागरिक धोखाधड़ी के लिए विशेष साइबर यूनिट
  • संदिग्ध खातों का त्वरित फ्रीज़
  • फर्जी डोमेन का सार्वजनिक खुलासा

व्यावहारिक सुरक्षा मंत्र

  • STOP – अनजान लिंक पर क्लिक करने से पहले रुकें
  • CHECK – SEBI/RBI रजिस्ट्रेशन सत्यापित करें
  • CALL – केवल आधिकारिक हेल्पलाइन का उपयोग करें
  • REPORT – 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर रिपोर्ट करें

आज का साइबर सुरक्षा विचार

आज का साइबर सुरक्षा विचार डॉक्टरों और प्रोफेशनल्स को समर्पित है।

इसे अपने संपर्क के डॉक्टर्स और प्रोफेशनल्स तक पहुँचाएँ और उन्हें जागरूक करें।

Investment Fraud एक बढ़ती हुई साइबर अपराध लहर है।
आइए सत्यापन, सतर्कता और रिपोर्टिंग की संस्कृति बनाएं।